what is best for skin?

Thursday 8 December 2016

Effects of Alcohal(शराब के शरीर पर प्रभाव )

शराब 


जीवन में हर  व्यक्ति  स्वयं को किसी न  किसी नशे का  आदी बना लेता है , जैसे -


1. पैसा कमाने का नशा 
२. सुन्दर लगने का नशा 
3. कामयाबी का नशा 
4. अच्छे व नए कपड़े पहने का नशा 
5. पढ़ने का नशा 
6.  अपने एहम में रहने का नशा 
7.  बोलने का नशा 
8. अपनी तारीफ सुनने का नशा 


 अब एक नशा ऐसा भी है जो हमें सिर्फ पतन की ओर ले जाता है और वह है शराब का नशा। 

यह हर इंसान कि वह जिस नशे  कि आदत डालता है उसमे वह धीरे धीरे डूबता चला जाता है और हमारी यह आदत  शराब के नशे के साथ भी लागू होती है।  यह शुरू तो बडे ही हलके स्वरुप में होता है परंतु धीरे धीरे इसका स्वरुप विकराल होता जाता है और यह इंसान को पूरी तरह से बेकार कर के मृत्यु के करीब पहुंचा देता है।  इसकी हानियां  व परिणाम निम्न हो सकते है -


1. इंसान की दिन चर्या  बदलना 
2. दिमागी  रूप से सुस्त हो जाना 
३. भूख खत्म हो जाना 
4. कुछ भी करने की इच्छा न होना 
5. शरीर का शिथिल पड़ जाना 
6. हीन  भावना  आ जाना 
7. स्वयं को सबसे अलग रखना 
8. घर परिवार में कलह होना 
9. धीरे धीरे सोचने समझने की ताकत ख़तम होने लगना 


फिर क्या करेगा इंसान ?
कुछ नहीं ; कोई इलाज नहीं , कोई डॉक्टर नहीं।  उसे कुछ ऐसा करना है जो उसने कभी नहीं किया -

1. सबसे पहले अपनी वर्तमान स्तिथि का आकलन करो 
2. अपना भविष्य सोचो 
3. अपनी दिन चर्या बदलो 
4. अपने साथियो को बदलो 
5. अपने को हर समय व्यस्त रखो 
6. अपने आप से प्रतिज्ञा करो की अब तुम्हे इसे नहीं लेना है 
7. इस तरह अगर तुम तीन माह निकाल दोगे तो तुमको अपने आप में आनंद आने लगेगा और खुद को और संभालने को प्रयत्न करोगे। 
8. घर परिवार समाज के लोग तुमको प्रोत्साहित करेंगे जिससे हम उत्साहित रहेंगे। 



अंत में आप देखेंगे कि आपने  सिर्फ अपनी इच्छाशक्ति से एक ऐसा काम किया जो आपको व सभी को असंभव लग रहा था। 


"कोई नशा तुमसे बड़ा नहीं है। "

लेखक - शंकर शर्मा 


No comments:

Post a Comment