what is best for skin?

Sunday 20 November 2016

मोटापा काम करने के घरेलू उपाय



मोटापा समस्या एक निदान अनेक

                       


   जब भी हमारे शरीर में चर्बी की मात्रा बढ़ने लगती है तो हमारा शरीर भारी व असंतुलित होने लगता है जो देखने में अच्छा  नहीं लगता है। परंतु यदि आपको ऐसा लगता है या आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो घबराय नहीं न ही तनाव में आये क्योंकि अपने शरीर को नियमित रखना खुद हमारे ही हाथ में है।


                   मेरे जो भी तरीके या उपचार है वो सब एक दम घरेलु व सरल है न कोई दावा न कोई आधुनिक साधन न ही कोई वैज्ञानिक यंत्र कुछ नहीं साधन आपके पास आपके घर में ही उपलब्ध है जरूरत है तो बस समझने की और करने की। वो उपाय क्या ही। आइये उन्हें देखते है -

                          


1 . सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पिए
2 . चाय या कॉफ़ी आप जो भी लेते है ले।
3 . सुबह 1 5  से 2 0  मिनट का समय निकाल कर तेज़ टहले।
4 . खाने में तेल ,घी ,मैदा ,फ़ास्ट फ़ूड ,चावल ,आलू कम  खाये.
5 . खाना कम  या थोड़ा थोड़ा दिन में कई बार खाये।
6 . दिन में सोये  नहीं।
7 . जितना खाये उसी हिसाब से शारीरिक काम भी करे।
8 . यदि आप दिन में बैठ कर काम करते है तो रात में कम से कम आधा घंटे टहले या व्यायाम करे।
9 . यदि आपका शरीर बहुत अधिक फूला  नहीं है तो रस्सी कूदना एक अच्छा व्यायाम हो सकता है।
1 0 . दिन में एक बार आंवले या करेले का जूस 2 0 ml अवश्य लें।
1 1 . पानी अधिक पियें और ध्यान रखें की पानी ज़्यादा ठंडा न हो दिन में तीन चार बार गरम पानी भी पियें।
1 2 . जीवन में आलस्य का त्याग करे।
1 3 . रात में खाना हल्का लें।
1 4 . हरी सब्जियां व फल का अधिक सेवन करें।
1 5 . खाना ऐसा खाये जो गरम व ऊर्जा से भरा हो भले ही मात्रा में कम हो।
1 6 . सलाद का प्रयोग करें।
1 7 . रात का खाना खाने से पहले एक गिलास अजवायन का पानी लें।
1 8 . तनाव से बचें क्योंकि वो आलस्य को जन्म देता है।
1 9 . खुद को हमेशा व्यस्त रखें।
2 0 . खाने में अधिक मसालों का प्रयोग न करें।
2 1 . मांसाहारी भोजन कम  करें।

                
   

अंत में मैं  यही कहूंगा की  ये कोई बिमारी नहीं है।  इसे आप एक नियमित जीवन जी कर अपने नियंत्रण में कर सकते है।

                                                     लेखक - शंकर शर्मा 













No comments:

Post a Comment