what is best for skin?

Saturday 26 November 2016

अम्लीयता या एसिडिटी के कारण व निवारण

अम्लीयता या एसिडिटी


प्रायः हम रोज सुबह कुछ न कुछ ऐसा ज़रूर खाते है जिससे हमारे पेट में एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है और इसकी कारण बहुत सी दिक्कते पैदा हो सकती है।



1. पेट में जलन होना
2. पेट में भारी  पन लगना
3. भूख न लगना
4. खट्टी डकार आना
5. पेट के ऊपरी भाग में दर्द
6. कभी कभी जलन व चुभन पीठ तक जाना
7. घबराहट लगना
8. शरीर में आलस लगना
9. आँखों में जलन
10. हाथ पैरो में झनझनाहट होना
11. पेट साफ न होना
12. चिड़ चिड़ा पन होना
13. किसी काम में मन न लगना


इन सभी लक्षणों का आना इस बात का परिचायक है की आप के एसिडिटी की समस्या है।  जो अधिक समय तक बनी रही तो दिक्कते पैदा कर सकती है।  इनसे बचने के कुछ उपाय -


1. प्रातः उठते ही आधा गिलास  पानी लें 
2. खाने में तली  चीज़े अधिक न खाये
3. तनाव से दूर रहे
4. दिन में 4 से 5 लीटर पानी पिये
5. तम्बाकू  व शराब का सेवन न करे
6. खाना चबा कर व शांत भाव से खाय
7.  नींद पूरी करे
8. खट्टी चीज़े अधिक न खाये
9. एसिडिटी हो जाने पर सौफ का पानी दिन में 4 से 5. बार आधा आधा गिलास पिये
10. अरहर दाल का सेवन कम  करे
11. कच्चा लहसुन व अदरक न खाए
12. सुबह टहले  अवश्य
13. शारीरिक पारिश्रिम करे
14. अपने आप को व्यस्थ रखे


स्वस्थ रहना हमारे शरीर का अधिकार है।  अतः ऐसा कुछ भी न करे जिससे इससे कष्ट  हो क्योंकि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ जीवन को जनम देता है


लेखक - शंकर शर्मा


1 comment:

  1. Thanks for sharing very useful post. When it comes to eliminate acidity it is important to try out natural options which provides long term relief.

    ReplyDelete